अनुराग जैन होंगे नए मुख्य सचिव, डॉ. मोहन यादव के पसंदीदा अधिकारी हैं जैन

Anurag Jain Appointed as New Chief Secretary,
Anurag Jain Appointed as New Chief Secretary

भोपाल: Anurag Jain Appointed as New Chief Secretary: मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है, और जैन की नियुक्ति के साथ किसी भी अधिकारी को सुपरसीड नहीं किया जाएगा।

अनुराग जैन की नियुक्ति उनके व्यापक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर की जा रही है, हालांकि यह भी माना जाता है कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पसंद हैं। नौ महीने पहले भी जैन को मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा थी, जब उनकी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि वे जल्द ही मध्यप्रदेश लौट सकते हैं।

Anurag Jain Appointed as New Chief Secretary: अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे

अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। पहले भी इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के समय जैन के मुख्य सचिव बनने की चर्चा हुई थी, लेकिन केंद्र ने उस वक्त उन्हें रिलीव नहीं किया। जैन के साथ राजेश राजौरा, मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया के नाम भी इस पद के लिए विचाराधीन थे।


Read More: दिल्ली में न्याय,रक्षा सेवा प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस सेवा,वन सेवा,और मौरिसस, म्यांमार के राजदूत अशोका आर्वड से हुए सम्मानित

केंद्र सरकार में अनुराग जैन को रोड, ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था। 10 साल पहले वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में वे दो बार उनके सचिव रह चुके हैं और भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं। वित्तीय प्रबंधन में उनकी विशेष योग्यता मानी जाती है।

2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद, कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन मई 2020 में वे फिर से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चले गए। इसके अलावा, अनुराग जैन ने दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।