रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में एक मरीज सहित कुल 7 लोग सवार थे

Air Ambulance Crashed Between Ranchi and Delhi
Air Ambulance Crashed Between Ranchi and Delhi

रांची: Air Ambulance Crashed Between Ranchi and Delhi: झारखंड की राजधानी रांची से एक गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आई है। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक एयर एंबुलेंस उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गई। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद विमान का संपर्क रडार से टूट गया, जिससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संवाद स्थापित नहीं हो सका।

कुछ देर की अनिश्चितता के बाद सूचना मिली कि रांची से दिल्ली जा रही यह एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस विमान में एक मरीज सहित कुल 7 लोग सवार थे।

Air Ambulance Crashed Between Ranchi and Delhi: डीजीसीए और एयरपोर्ट की आधिकारिक जानकारी

डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के सूत्रों के अनुसार, रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक चार्टर मेडिकल विमान रडार से ओझल हो गया था।

वहीं, रांची एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि मेडिकल फ्लाइट ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उड़ान भरी थी और अगले एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टेशन से संपर्क भी स्थापित किया गया था। बाद में नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंपा गया, लेकिन उसी के बाद विमान से संपर्क टूट गया।

Air Ambulance Crashed Between Ranchi and Delhi: एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस स्थिति की जानकारी तत्काल राज्य प्रशासन को दे दी और सभी आवश्यक एसओपी (Standard Operating Procedures) का पालन किया जा रहा है।

हादसे का समय और संभावित कारण

Air Ambulance Crashed Between Ranchi and Delhi: रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 7:10 बजे के बाद हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस के क्रैश होने के पीछे खराब मौसम या तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य और विस्तृत जांच जारी है। हादसे से जुड़ी और पुख्ता जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Read More : बड़ी दुर्घटना टालने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी सम्मानित

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार