Aaj Ka Horoscopes : रक्षाबंधन का शुभ योगों के बीच इन 3 राशियों पर चमकेगा सितारा” जानिए किस राशि की धन-धान्य में वृद्धि होगी

0
4
Aaj Ka Horoscopes now
Aaj Ka Horoscopes now

राशिफल; 9 अगस्त । Aaj Ka Horoscopes now : आज शनिवार 9 अगस्त 2025 को  श्रावण शुक्ल पक्ष  की पूर्णिमा तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि आज दोपहर1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की पूर्णिमा है।

रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ योग

Aaj Ka Horoscopes now : आज भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ योगों के साथ मनाया जा रहा है। आज देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, वहीं दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा रहे हैं।

आज 3 राशियों का चमकेगा सितारा 

Aaj Ka Horoscopes now : धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ संयोगों के बीच मनाया जाने वाला यह रक्षाबंधन कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित होगा। माना जा रहा है कि आज 3 राशियों का सितारा चमकेगा, और उनके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होगी। इन राशियों के लिए आज का दिन सफलता और समृद्धि लेकर आएगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किया गया निवेश आपकी आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। खुशी देने वाले कामों में समय व्यतीत करें और दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। किसी मुश्किल काम को पूरा करने के लिए भाग्य आपका साथ देगा। शुभ रंग: मेजेंटा; शुभ अंक: 5

वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आशावादी बने रहने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक आए खर्चों से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की मदद से आप हर मुश्किल से पार पा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएंगी और जीवनसाथी से उपहार मिलने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ रंग: हरा; शुभ अंक: 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ बांटने से यह और बढ़ेगी। लंबे समय से अटके मुआवजे या कर्ज से आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप बिना दूसरों की मदद के काम कर सकते हैं, तो उसे तुरंत शुरू कर दें। अपनी चीजों का ध्यान रखें, वरना जरूरत के समय दिक्कत हो सकती है। शुभ रंग: सिल्वर;  शुभ अंक: 2

Aaj Ka Horoscopes now : कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रचनात्मक कामों से आपको सुकून मिलेगा और किसी करीबी दोस्त की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। हालांकि, किसी करीबी की कमी महसूस हो सकती है और जीवनसाथी के अचानक काम की वजह से आपकी योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है। शुभ रंग: लाल; शुभ अंक: 6

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी और आसपास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आप व्यापार को मजबूत करने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिसमें कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद करेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को शुरू करने के लिए यह एक बढ़िया दिन है।शुभ रंग: पीला; शुभ अंक: 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। अपने विचारों को व्यक्त करने में संकोच न करें और आत्मविश्वास की कमी को खुद पर हावी न होने दें। पूरा फोकस के साथ काम करने पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। छात्रों को किसी विषय में अपने सीनियर्स से मदद मिल सकती है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और पूरे दिन आपका मिजाज बढ़िया रहेगा। शुभ रंग: गोल्डन ; शुभ अंक: 3

Aaj Ka Horoscopes now : तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और लगन से किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे। पैसों की बचत के बारे में विचार करेंगे, जो भविष्य में आपके काम आएगी। आज मित्रों के माध्यम से प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। शाम को आप यादगार बनाने के लिए कोई खास योजना बना सकते हैं। नए अवसरों की तलाश करेंगे, लेकिन अपना कीमती समय व्यर्थ की बातों में बर्बाद न करें। शुभ रंग: नारंगी; शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या से आपको राहत मिलेगी और आप जल्द ही खेल-कूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। कोई भी चीज खरीदने से पहले, घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करने के बारे में सोचें। घर के लंबित काम-काज निपटाने के लिए यह अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपके मन को खुश कर देगा। शुभ रंग: पर्पल; शुभ अंक: 9

Aaj Ka Horoscopes now : धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी, लेकिन समय का ध्यान रखें ताकि माता से डांट न पड़े। शादीशुदा जोड़ों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से मतभेद खत्म करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। शुभ रंग: नीला; शुभ अंक: 1

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जरूरत के समय दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी भी जरूरी काम पर ध्यान दें और जज्बाती बातों से बचें। परिवार कठिन परिस्थितियों में आपकी ढाल बनकर खड़ा रहेगा, जिससे आपको साहस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। शुभ रंग: भूरा; शुभ अंक: 7

कुंभ राशि

Aaj Ka Horoscopes now : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपके विनम्र और लचीले व्यवहार के कारण आपको सम्मान मिलेगा। आज पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन महसूस होगा। किसी समारोह के कारण आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े काम आज निपट सकते हैं। बिजनेस में फायदा और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। शुभ रंग: सफेद; शुभ अंक: 5

Aaj Ka Horoscopes now : मीन राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप मनोरंजन और खेल-कूद में हिस्सा लेकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर की छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होकर आपका मन प्रसन्न होगा। अपने आकर्षण और व्यक्तित्व से आप कुछ नए दोस्त बनाएंगे। किसी जरूरी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपका कोई अन्य काम रुक सकता है। शुभ रंग: ग्रे ; शुभ अंक: 8


Read More : आज का दैनिक राशिफल; आज ग्रहों की चाल से बन रहे विशेष योग, मंगल का गोचर कई राशियों पर डालेगा प्रभाव


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

 

आज का राशिफल में कौनसा योग बना है आज कौनसी तिथि है क्या त्यौहार हैं ?

अपना जवाब कमेंट बॉक्स पर लिखे