आज का राशिफल: बुध होंगे मार्गी; कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

0
7
Aaj ka Horoscope Now
Aaj ka Horoscope Now

राशिफल; 9 अगस्त । Aaj Ka Horoscope now : आज सोमवार11 अगस्त 2025 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष   की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा।

पंचांग के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का संयोग, बुध होंगे मार्गी

Aaj Ka Horoscope now : पंचांग के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना भी हो रही है दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध ग्रह मार्गी (सीधी चाल) होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपके सकारात्मक दृष्टिकोण और कर्म पर ध्यान देने से अच्छे फल मिलेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद पर भरोसा रखेंतो आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। घर की साफ-सफाई में माता की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे काम का बोझ और थकान महसूस हो सकती है। शुभ रंग– भूरा; शुभ अंक– 7

वृष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और जीवन सहज महसूस होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। किसी काम को लेकर उलझन हो तो शांत मन से समाधान खोजने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें, वरना विरोधी इसका लाभ उठा सकते हैं। शुभ रंग: लाल;शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। भाई के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छा धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी के कारोबार के लिए भी समय लाभदायक है। ऑफिशियल कामों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। शुभ रंग: सफेद; शुभ अंक: 4

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप जीवन को एक नए नजरिए से देखेंगे और समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे। आपके व्यवहार में आए इस बदलाव से परिवार के सदस्य खुश होंगे। अधूरे काम पूरे करने और लेनदेन के मामलों के लिए दिन अच्छा है। काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शुभ रंग: सिल्वर; शुभ अंक: 3

सिंह राशि

Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें। अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करने से आसानी होगी। शुभ रंग: मेजेंटा; शुभ अंक: 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। अपनी सूझबूझ से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन किसी के प्रलोभन में आने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। शुभ रंग: नीला; शुभ अंक: 5

तुला राशि

Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्याएं हल होंगी और आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और आपके घर नन्हा मेहमान आ सकता है। पुरानी व्यावसायिक योजनाओं को फिर से शुरू करना फायदेमंद होगा और कानूनी मामलों में किसी करीबी की मदद से मामला सुलझ जाएगा। शुभ रंग: पिंक; शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका ध्यान धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की ओर केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने से आप सफलता के करीब होंगे। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई भी फैसला लेते समय अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। शुभ रंग: ग्रे; शुभ अंक: 8

धनु राशि

Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर शिफ्ट करने या नया निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें और किसी जानकार की सलाह अवश्य लें। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आप नौकरी के साथ-साथ किसी बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं। शुभ रंग: गोल्डन; शुभ अंक: 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों से उम्मीदें रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें और जीवन की हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद पल बिताएंगे और आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी। निजी जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शुभ रंग: काला; शुभ अंक: 4

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। आपके काम में मिली कामयाबी से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सहकर्मियों की मदद करने से काम समय पर पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। शुभ रंग: पीला;शुभ अंक: 2

Aaj Ka Horoscope now : मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यह समय आगे बढ़ने का है, इसलिए सही योगदान देने से आपको कोई रोक नहीं सकता। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी और आप दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस करेंगे। किसी नए व्यवसाय की योजना शुरू करने का यह सही समय है। शुभ रंग: नारंगी; शुभ अंक: 8


Read More : आज का दैनिक राशिफल; आज ग्रहों की चाल से बन रहे विशेष योग, मंगल का गोचर कई राशियों पर डालेगा प्रभाव


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार