सकल मराठा समाज ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया

सकल मराठा
सकल मराठा समाज ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया

कोल्हापुर,(वार्ता) महाराष्ट्र के जालना जिले में पिछले हफ्ते मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के विरोध में सकल मराठा समाज (एसएमएस) ने सोमवार को कोल्हापुर शहर बंद का आह्वान किया तथा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के इस्तीफे की मांग पर जोर दिया।
पुलिस कार्रवाई के विरोध में यहां ऐतिहासिक दशहरा चौक पर आयोजित ‘जवाब दो’ आंदोलन के दौरान एसएमएस कार्यकर्ताओं , कांग्रेस, शिवसेना (ठाकरे) सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस आशय का निर्णय लिया।