मां कामाख्या देवी जन कल्याण सेवा संस्थान के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

  • पदाधिकारियों ने दोहराया संस्था का संकल्प

नैनी। क्षेत्र के चक भटाही क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या देवी जनकल्याण सेवा संस्थान के कार्यालय में संस्थान के कार्यकारिणी पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें पदाधिकारियों को उनके अधिकार व कर्तव्य बताते हुए संस्था के उद्देश्य को समझाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से शुरू की गई। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के अध्यक्ष एसपी शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानव कल्याण है । आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में सत्संग, सामाजिक आर्थिक शरीरिकी रूप से कमजोर व्यक्तियों का उत्थान, धार्मिक आयोजन, मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा आदि का जीर्णोद्वार, शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रतियोगिताओं सहित कई कार्यक्रम आयोजित करके समाज का कल्याण कर सकते हैं । जिसमें संस्था आपकी पूरी मदद करेगी।

संस्था के उपाध्यक्ष गुरु शरण पांडे ने आए हुए सभी पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी आदरणीय गुरु जी के आदेश से संस्था की सेवा में लगे हुए हैं। गुरु जी का आदेश है कि संस्था के माध्यम से समाज का जिस प्रकार से हित हो हमें वही कार्य करना चाहिए। यह संस्था मानव कल्याण मात्रा के लिए बनाई गई है। और संस्था के माध्यम से हम समाज के विभिन्न वर्गों का आर्थिक सामाजिक और धार्मिक उत्थान करते हुए समाज को एक नई दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं ।

उन्होंने गुरु जी के आदेश को सभी के सामने रखा और पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की। संस्थान के उप सचिव विमल मिश्रा ने आए हुए सभी पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक सत्संग करने तथा अपने हिसाब से संगठन का विस्तार करके लोगों को जोड़ने तथा समाज का हित कैसे हो इस बारे में समझाया। बैठक में अन्य वक्ताओं में योगेश , आरके सिंह, विमल कुमार आदि ने अपने-अपने कर्तव्य अनुपालन करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में मुख्य रूप से आशुतोष त्रिपाठी, इंद्रजीत मिश्र, कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।