नारायणपुर ।। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज गरांजी के संयुक्त तत्वाधान में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 19 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय, आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक गार्डियन्स ग्रुप एवं जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड तथा फाइंड डाक्स मैत्री गार्डन चैक भिलाई नगर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, नर्स, पायलट (ड्राईवर), लैब टेक्नीशियन, कम्प्यूटर आॅपरेटर, नर्सिंग स्टाॅफ, हेल्थ केयर टेकर जैसे कई 940 रिक्त पदों पर भतÊ की जावेगी। जिले के इच्छुक आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष कलेक्ट्रेट नारायणपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठा सकते हैं, यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर से प्राप्त कर सकते हैं।
RECENT NEWS
अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक ने मौजूद मंत्रियों, विधायकों का...
Abhujhmadhs Arak Chaval at Vidhansabha: अरक (अथवा अरवा) चावल बिना उबाले (कच्चे) धान से तैयार किया गया चावल है। यह अपनी प्राकृतिक सुगंध, खिले...
विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘ अभियान के तहत हुआ वृहद...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: Ek Ped Maa Ke Naam 3.0: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ...
डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जगन्नाथ रथ यात्रा के रूट का किया निरीक्षण, सुरक्षा...
अहमदाबाद, 14 जुलाई 2026 । Deputy CM inspected Rath Yatra Route: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत...
लंदन, 13 जुलाई 2026। Lords Womens Test Match: भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन...
वित्त मंत्री चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: 56th International Physics Olympiad: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में स्वर्ण...















