ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम फिलहाल भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। दूसरे टी20 में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और सुपरओवर में नतीजा आया। भारत ने सुपरओवर में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। टीम इंडिया ने छह गेंदों पर 20 रन बनाए थे।
सुपरओवर
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और एश्ले गार्डनर बल्लेबाजी के लिए आईं। रेणुका की पहली गेंद पर हीली ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर हीली ने दो रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रेणुका ने गार्डनर को राधा के हाथों कैच कराया। इसके बाद ताहिला मैक्ग्रा बल्लेबाजी के लिए आईं। चौथी गेंद पर मैक्ग्रा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर हीली ने चौका लगाया। वहीं, आखिरी गेंद पर हीली ने छक्का तो लगाया, लेकिन कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 रन ही बटोर सकी।