नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपने विरोधी शशि थरूर को काफी अंतर से हरा दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को कुल 7897 वोट मिले, वहीं शशि थरूर को सिर्फ 1072 वोट मिले हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत मिली है। उन्हें कुल 7897 वोट मिले हैं। वहीं उनके विरोध में खड़े हुए शशि थरूर चुनाव हार गए हैं। शशि को सिर्फ 1072 वोट मिले हैं। खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है। शशि ने कहा, ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।’