रायपुर
मौदहापारा निवासी गफ्फार पर दिनांक 27.06.2022 की रात्रि लगभग 08.00 बजे घर से अपने दोस्तों से मिलने के लिए रजबंधा मैदान गया था। वहां पहुंच कर आसू तथा आलू के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर तलवार से प्रार्थी गफ्फार की हत्या करने की नियत से सिर तथा दाहिने हाथ पर वार कर गहरी चोटें पहुंचाई थी ।
प्रार्थी हफीजूद्दीन ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अफरोज बाग मौदहापारा में रहता है। जिस पर गफ्फार, सानू, आसू एवं आलू के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 125/2022 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था l
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मौदहापारा की टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में आरोपी अब्दूल गफ्फार एवं शेख शहनाबाज निवासी मौदहापारा रायपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रकरण में आरोपी मोह. आबिद शहजादा उर्फ छोटा आलू निवासी मौदहापारा रायपुर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी थाना मौदहापारा की टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर मौदहापारा पुलिस द्वारा आरोपी मोह. आबिद शहजादा उर्फ छोटा आलू को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
















