कुलदीप शुक्ला / रायपुर
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव प्रथम नगर आगमन पर शनिवार को रायपुर विमानतल पर वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल व हजारों कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
तेलीबांधा तालाब में साहू समाज से मेघराज साहू , मोती राम साहू, पूनम साहू , राम साहू , केशव प्रसाद साहू ,केशव गुरुजी, किरण साहू, ममता साहू , सोमनाथ साहू ने अरुण साव को 10 फीट का बुके और 251 किलो लड्डू भेंट कर स्वागत किया । नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है, इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं।
प्रदेश अध्यक्ष साव ने पत्रकार को बताए कि आगामी विधानसा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारा एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उत्साह, जोश से भरे हुए है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को उठाकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हमारी युवाओं और अनुभवियों की टीम 2023 में कांग्रेस को जड़ से समाप्त करेगी।
इस अवसर पर पुर्व मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी और समस्त पदाधिकारगण, कार्यकतागण उपस्थित।