मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचस्नान किया व माँ गंगा से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    हरिद्वार 

    गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 286446225 327407209562317 3203108403189260144 n

    इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ओम घाट पहुँचकर पंचस्नान किया व माँ गंगा से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक  प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।