नई दिल्ली,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा- ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन बहुत अहम है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘मुझे संतोष है कि देश में पिछले 8 साल से जो योजनाएं चल रही है, सभी में किसी न किसी रूप से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह है। पर्यावरण रक्षा के भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। भारत ये प्रयास तब कर रहा है जब जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका न के बराबर है। उन्होंने कहा- ‘मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया है पहला- मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं। दूसरा- मिट्टी में जो जीव रहते हैं उन्हें कैसे बचाएं। तीसरा- मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें, उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं। चौथा- भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें और पांचवा, वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मिट्टी बचाओ आंदोलन में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन एक चुनौती है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हमारे देश के किसान के पास इस जानकारी का अभाव था कि उसकी मिट्टी किस प्रकार की है, उसकी मिट्टी में कौन सी कमी है, कितनी कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए देश में किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया।
भारत पर्यावरण की दिशा में एक होलिस्टिक अप्रोच के साथ न केवल देश के भीतर काम कर रहा है, बल्कि वैश्विक समुदाय को भी साथ जोड़ रहा है।
पर्यावरण रक्षा के भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। पिछले 8 साल से जो योजनाएं चल रही हैं, सभी में किसी ना किसी रूप से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह है। pic.twitter.com/DHhnFQNmZh
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2022
देश में 13 बड़ी नदियों के संरक्षण का अभियान भी शुरू हुआ है’
पीएम मोदी ने कहा- ‘हम कैच द रेन जैसे अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण से देश के जन-जन को जोड़ रहे हैं। इस साल मार्च में ही देश में 13 बड़ी नदियों के संरक्षण का अभियान भी शुरू हुआ है। इसमें पानी में प्रदूषण कम करने के साथ-साथ नदियों के किनारे वन लगाने का भी काम किया जा रहा है। पहले हमारे देश के किसान के पास इस जानकारी का अभाव था कि उसकी मिट्टी किस प्रकार की है, उसकी मिट्टी में कौन सी कमी है, कितनी कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए देश में किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया।
बायो डायवरसिटी की नीति से बढ़ी वन्यप्राणियों की संख्या
पीएम ने कहा कि मिट्टी बचाओ आंदोलन बहुत अहम है। भारत में माटी का सम्मान है। भारत आज बायो डायवरसिटी की जिन नीतियों पर चल रहा है उसने वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी की है। ईंधन में अतिरिक्त निर्भरता, किसानों की आय का हमारा प्रयास है, गोवर्धन योजना पर्यावरण हितैषी योजना है। इसके तहत गोबर और खेती निकलने वाले कचरे को एनर्जी में बदला जा रहा है। इससे बनने वाली जैविक खाद लोगों के काम आ रही है। पीएम ने कहा कि सरकार ने तय किया है गंगा के किनारे नेचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे l
दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/hHEtMUItz0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2022
तय समय से पहले कर लिया यह काम
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है, तय समय पहले ही हमने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि 2014 में भारत में पेट्रोल में सिर्फ 1.5 फीसदी एथेनॉल का उपयोग होता था।
आज पर्यावरण दिवस के दिन देश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत ने न केवल पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है, बल्कि इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है। pic.twitter.com/xX2C9HQveu
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2022
भारत 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करेगा’
प्रधानमंत्री ने कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने CDRI और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के निर्माण का नेतृत्व किया है। पिछले वर्ष भारत ने ये भी संकल्प लिया है कि भारत 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करेगा। पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत आज जैव विविधता और वन्यजीव से जुड़ी जिन नीतियों पर चल रहा है, उसने वन्य-जीवों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि की है। आज चाहे बाघ, शेर, तेंदुआ या फिर हाथी हो सभी की संख्या देश में बढ़ रही है।