रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने स्थानांतरण के आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षक, सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) की अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थापना दी गई है।
स्थानांतरण , पदस्थापना हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। राज्य शासन ने 59 नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षक , सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा ) अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ करता है।