IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में 18वां मैच पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह चौथा मुकाबला था। बैंगलोर ने इस मैच में मुंबई को सात विकेट से हराया। सीजन-15 में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। रोहित ब्रिगेड को आज लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं आरसीबी की टीम की चार मैचों में से ये तीसरी जीत है। उसे एक मुकाबले में हार भी मिली है। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी अब तीसरे स्थान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस 9वें और सीएसके 10वें स्थान पर है। आईपीएल की ये दो सबसे सफल टीमें अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई हैं।