IPL 2022 RCB vs MI: सूर्यकुमार के ने खेली 68 रनों की शानदार पारी, मुंबई ने बैंगलोर को 152 रन का दिया लक्ष्य

आईपीएल 2022 के 18वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने है। पुणे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब पर मुंबई ने 6 विकेट गवांकर बंगलोर को 152 रनों का लक्ष्य दिया है।

सुर्यकुमार यादव की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी

सुर्यकुमार यादव की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सुर्या ने 37 गेंद में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 68 रनों की महत्वूर्ण पारी खेली।

वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के लिए वनेंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि आकाशदीप को एक विकेट मिला।