IPL 2022 DC vs MI: ईशान किशन ने खेली 81 रनों की नाबाद पारी, दिल्ली को मिला 178 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का दूसरा मुकाबला ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीजन-15 के डबल हेडर में आज का यह पहला मैच खेला जा रहा है।

वहीं पिछले सीजन की बात की जाए तो दोनों टीमें दो बार एक दूसरे भिड़ी थी जिसमें दोनों ही मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की थी। दिल्ली की टीम ने सीजन-14 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था लेकिन मुंबई लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

दिल्ली को मिला 178 रनों का लक्ष्य                                                                                                      मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं. मुंबई के लिए इशान किशन ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए. दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने तीन और खलील अहमद ने दो विकेट लिए.

इशान किशन की शानदार पारी                                                                                            इशान किशन ने पहले ही मैच में दमदार पारी खेली और नाबाद 81 रन बनाए. अपनी इस पारी में बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने हर जगह शॉट लगाए.

तिलक वर्मा IPL डेब्यू कर रहे हैं

मुंबई इंडियंस आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से IPL 2022 में अपने अभियान का आगाज कर रही है। इस मैच में मुंबई की ओर से तिलक वर्मा IPL डेब्यू कर रहे हैं। तिलक वर्मा हाल ही में U19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। एक सामान्य परिवार से लेकर रातों-रात सनसनी बनने तक मुंबई इंडियंस के नए युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है। हैदराबाद में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले वर्मा के पिता नंबूरी नागराजू ने अपने बेटे की क्रिकेट कोचिंग जारी रखने का जोखिम नहीं उठा सकते थे। इसलिए उनके कोच सलाम बयाश ने उनके सभी खचरें का ध्यान रखा, उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया और यहां तक कि उन्हें अपने सपनों को अपना बनाने के लिए सभी क्रिकेट उपकरण भी दिए।

कुलदीप यादव ने दिखाया दम                                                                                                  दिल्ली के लिए पहली बार खेल रहे कुलदीप यादव ने अपने पहले ही मैच में प्रभावित किया है. उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए.