मुंबई,
महाराष्ट्र सरकार ने संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। संजय पांडे मुंबई पुलिस के मौजूदा कमिश्नर हेमंत नगराले की जगह लेंगे। जानकारी के मुताबिक, संजय पांडे ने मुंबई पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है।
महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा- “संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला किया गया है।” हेमंत नगराले नागराले को इसके प्रबंध निदेशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है।
Sanjay Pandey has been appointed as new Mumbai Commissioner of Police; outgoing Mumbai CP Hemant Nagrale transferred: Maharashtra Govt pic.twitter.com/fg3Qp4NsUq
— ANI (@ANI) February 28, 2022
जानिए संजय पांडे के बारे में
संजय पांडे 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मार्च, 2021 में पांडे ने तबादले से नाराज होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसके बाद पांडे तबादले से नाराज हो कर छुट्टी पर भी चले गए थे। महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे संजय पांडे के पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। हालांकि, उन्हें IPS रजनीश सेठ को महाराष्ट्र की पुलिस का डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था।
IIT कानपुर से पढ़े 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय साल 1992-93 के दंगों के दौरान डीसीपी थे। कहा जाता है कि इस दौरान उन्होंने बहुत ही कम समय में स्थिति नियंत्रितकर ली थी। इसके बाद नार्कोटिक्स, इकॉनमिक्स ऑफेंस विंग में भी रहे हैं। महारष्ट्र में इन्होंने एसीपी पुणे के रूप में कार्य की शुरुआत की थी। इसके बाद पांडे मुंबई में डीसीपी रैंक के अधिकारी बने।