महाशिवरात्रि का विशेष महत्व जाने इस बार का शुभ मुहूर्त

धर्म ज्योतिष

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में इस महाशिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है।  इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च 2022, गुरुवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन से ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। वहीं कई मान्यताओं में माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ है। मान्यता है कि इस दिन रुद्राभिषेक करने से भक्त की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। जिसे श्रद्धालु बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त कब कब हैं।

इस बार महाशिवरात्रि  का शुभ मुहूर्त-

महाशिवरात्रि 1 मार्च को सुबह 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च को सुबह 10 तक रहेगी।

पहला प्रहर का मुहूर्त- 1 मार्च शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 27 मिनट तक
दूसरे प्रहर का मुहूर्त- 1 मार्च रात्रि 9 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर  33 मिनट तक
तीसरे प्रहर का मुहूर्त- 1 मार्च रात्रि 12 बजकर 33 मिनट से सुबह 3  बजकर 39 मिनट तक
चौथे प्रहर का मुहूर्त- 2 मार्च सुबह 3 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक
पारण समय- 2 मार्च को सुबह  6 बजकर 45 मिनट के बाद