हेलो डॉक्टर : हरसंभव फाऊंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक स्वास्थ्य संबंधित विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा

हेलो डॉक्टर

हरसंभव फाऊंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक प्रति मंगलवार महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा का दूसरा सत्र 22 फरवरी मंगलवार दोपहर 3:00 से 4:00 तक गर्भाशय में होने वाली सिस्ट एवं माहवारी से जुड़ी समस्याएं एवं उनका निदान इस विषय पर एक परिचर्चा रखी गई जिसमें डॉ वंदना जी बीएचएमएस (रायपुर ) ने सभी समस्याओं का निदान बताया ।

हरसंभव फाउंडेशन का यह दूसरा सत्र था इसी तरीके हर मंगलवार महिलाओं की मंगल कामनाओं के साथ हर विषय पर महिलाओं के समस्याओं का निदान डॉक्टर द्वारा करवाएंगे यह कार्यक्रम ऑनलाइन रहेगा हर संभव फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापिका पुष्पलता त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की आयोजक अर्चना वोरा रही इस कार्यक्रम में पुष्पलता त्रिपाठी, अनुराधा अग्रवाल ,नीलू वर्मा, सुनीता मोदी, आरती दुबे, मनोरमा बाजपेई, स्मीत्तल राऊत, मीनू व्यास, किरण रामटेके, मीना मिश्रा, स्वाति झा, मल्लिका देवांगन, छाया देवांगन, प्रीति मिश्रा, अर्चना वोरा, कविता बोरकर उपस्थित रहे। रायपुर भाटापारा अंबागढ़ चौकी दुर्ग पुणे महाराष्ट्र से भी महिलाओं ने समस्या से संबंधित प्रश्न पूछे सभी अपने सवाल जवाब के डॉक्टर से संतुष्ट एवं खुश थे!