लखनऊ,
लखनऊ की सरोजनी नगर सीट अचानक चर्चा में आ गई है। यहां से विधायक और योगी सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। स्वाति की जगह ईडी में जॉइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर इस बार बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा मंत्री और विधायक स्वाति सिंह का टिकट काटकर ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर को दे दिया है। स्वाति लंबे समय से इस सीट पर तैयारी कर रहीं थीं। उन्होंने खुद के लिए घर-घर जाकर प्रचार भी शुरू कर दिया था।
I am part of BJP and will continue to remain so throughout my life. No worker should question the decision taken by the party leadership. The party must have done it for good: UP Minister Swati Singh on not being given ticket in this Assembly election pic.twitter.com/CbqseViyEU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 2, 2022
कौन हैं स्वाति सिंह ?
स्वाति सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। उनके पास महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्रालय की जिम्मेदारी है। स्वाति के पति दयाशंकर सिंह खुद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। ये तो दोनों की अभी की पहचान है। अब थोड़ा पीछे चलते हैं।
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वाति सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ता के रूप में आजीवन काम करती रहेंगी। नाराजगी को लेकर सवाल पर मुस्कुराते हुए स्वाति ने कहा, ”क्या मेरे चेहरे से नाराजगी लग रही है।” सपा में जाने की अटकलों पर स्वाति ने कहा, ”मैं 17 साल की थी तब विद्यार्थी परिषद जॉइन किया था। मेरे रोम-रोम में बीजेपी है। मैं यहीं रहूंगी और यहीं मरूंगी। सगंठन भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देगी, निष्ठा के साथ निभाऊंगी।