मुंबई,
शहर के 20 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। शनिवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20 मंजिल में लेवल 3 में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर वहां पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 21 गाड़ियां लगी।
साथ ही बताया जा रहा है कि अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, 3 लोग क्रिटिकल हैं उन्हें ICU में रखा गया है। जबकि 12 लोग सामान्य जख्मी है उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है। अन्य लोगों को वहां से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा दिया और करीब 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
#UPDATE | Two persons got injured and have been shifted to the hospital. 5 ambulances present at the spot: Brihanmumbai Municipal Corporation pic.twitter.com/qloovBrLIg
— ANI (@ANI) January 22, 2022
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर मौके पर पहुंची हैं। वहां पर हादसे के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं। उनका कहना है कि सबको बचा लिया गया है। जबकि, संभावना है कि अभी भी कुछ लोग वहां पर फंसे हुए हैं। इस घटना के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।