राज्यपाल को गुप्ता ने ‘पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग‘ नामक किताब भेंट की

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवा निवृत्त इंजीनियर इन चीफ आर.एन.गुप्ता ने ‘‘पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग’’ नामक किताब भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगी। राज्यपाल ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए श्री गुप्ता को शुभकामनाएं दी।

गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तक में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण से सम्बन्धित समस्त वैज्ञानिक तथ्यों के विवरण हैं। साथ ही ग्रीन गैस हाउस, ओजोन परत, ग्लोबल इफेक्ट एवं तापमान में वृद्धि आदि विषयों का समावेश है। पुस्तक के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण का आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता द्वारा लिखित अन्य पुस्तकें छत्तीसगढ़िया संस्कृति में तालाब, कटघरे में हम, Fire with caution और Water  is  not  unlimited, Catch it, जल एवं पर्यावरण विषयों पर लेखों का प्रकाशन हो चुका है। साथ ही उन्हें जल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु रास्ट्रीय स्तर का जल निर्मलता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके लिए मैं इन्हें शुभकामनाएं देती हूं।