मुंबई
Happy Birthday Bipasha Basu : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को 43 साल की हो गयी हैं। बिपाशा बसु ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो अपनी बोल्ड अदाओं और दिलकश अंदाज से लोगों का दिल में राज किया । बिपाशा स्क्रीन पर जितनी हॉट और बोल्ड थीं ऑफस्क्रीन भी वो उतनी ही बेबाक रही हैं। बिपाशा ने हमेशा दिल खोलकर बातें की हैं और अपनी बेबाकी से लोगों को हैरान कर दिया। बिपाशा आज भी बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लगती हैं।
बिपाशा बसु ने टीवी के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। शादी के बाद एक्ट्रेस ने नाम बदलकर बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर कर लिया था। बिपाशा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। बिपाशा बसु 6 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित हो चुकी हैं, बिपाशा ने एक फिल्मफेयर अपने नाम भी किया है।
बिपाश के जन्मदिन पर उनकी कुछ दिलकश तस्वीरें देखें