जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ श्रीनगर के पांठाचौक इलाके में हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। राथर जेवान में हुए आतंकी हमले में भी था। उन्होंने बताया कि जेवान आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।