खारून नदी से सफाई के दौरान 3 ट्रेक्टर,1 डम्पर वेस्टेज पूजा सामग्री निकाला गया

रायपुर 

नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के आदेशानुसार नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग की 25 सफाई कामगारों की विशेष टीम द्वारा राजधानी रायपुर शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली खारून नदी के महादेव घाट, नदी के किनारों में तटों की विशेष सफाई अभियान चलाकर पूजा सामग्री वेस्टेज निकला गया |

यह कार्य  नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर अरुण कुमार ध्रुव के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू की उपस्थिति में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से समाजहितार्थ पर्यावरण संरक्षण हेतु सफाई किया गया |

विशेष सफाई अभियान के दौरान नदी से पूजा एवं हवन विसर्जन सामग्री से सम्बंधित लगभग 3 ट्रेक्टर ट्राली एवं 1 डम्पर कचरा बाहर निकालकर, खारून नदी के तट पर स्वच्छता कायम की जोन 8 के कमिश्नर  ध्रुव ने बताया कि महापौर  एजाज ढेबर के आदेशानुसार खारून नदी में स्वच्छता कायम बनाये रखने अगले कुछ दिनों तक विशेष सफाई अभियान नगर पालिक निगम रायपुर जोन 8 के स्वास्थ्य विभाग के सफाई कामगारों का विशेष गैंग भेजकर निरंतरता से जारी रखा जायेगा|