समुचित पोषण के लिए स्वच्छता है जरूरी – कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह

छतरपुर 

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि समुचित पोषण के लिए स्वच्छता जरूरी है। सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर छतरपुर में दर्शना महिला कल्याण समिति के पोषण एवं स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम में आगे कहा कि दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा कुपोषण दूर करने और इस संबंध में अभिभावकों को जागरूक बनाने के लिए लगातार सतत प्रयास किये जा रहे है।

उक्त सामग्री वितरण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया है जिसमें 19 हितग्राहियों को राशन एवं स्वच्छता किट का वितरण, कलेक्टर श्री सिंह और सीईओ ए.बी. सिंह तथा राज्य समन्वयक श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता कि उपस्थिती में किया गया।

उल्लेखनीय है कि  BMZ ,oa WHH  के सहयोग से पोषण सम्रध कार्यक्रम का संचालन राजनगर एवं बिजावर विकासखंड के 100 ग्रामो में संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत कोविड-19 राहत कार्यक्रम के तहत राजनगर विकासखंड के समस्त ग्रामो में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं पोषण जागरूकता की दिशा में जन जागरूकता से जुड़ी गतिविधि की जा रही है।

चिन्हित किये गए 1500 अल्प पोषित बच्चों के राशन किट वितरित की जा रही हैं। जिसमंे 5 किलो मक्का, 2 किलो ज्वार, 1-1 किलो दलिया, चना दाल, मूंग दाल, सरसों तेल, गुड़, मूंगफली दाना तथा सोयाबड़ी और 100-100 ग्राम हल्दी, धनिया, के अलावा 100 परिवारों को स्वच्छता किट सामग्री दी जा रही है। जिसमें हेतु जिसमे 1-1 स्टील गुंडी,  स्टील डंका,  कंघा,  नेल कटर तथा वाटर प्यूरीफायर और 5-5 साबुन, सूती मास्क, सेनेटरी नेपकिन, पैकिट शामिल है।