अब मुनव्वर राणा पर गुना में मामला दर्ज

गुना
रामाय
ण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शायर मुनव्वर राणा पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। चूंकि, राणा पर पहले ही लखनऊ में एफआइआर हो चुकी थी इसलिए कोतवाली में देहाती नालसी कर असल कायमी के लिए हजरतगंज जिला लखनऊ भेजी गई है। दरअसल, शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान की तुलना महर्षि वाल्मीकि से करने से नाराज वाल्मीकि समाज व भाजपा नेताओं ने भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनील मालवीय के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही कोतवाली थाना पुलिस को आवेदन देकर शायर राणा पर एफआइआर की मांग की गई थी। ज्ञापन में मालवीय ने कहा था कि शायर मुनव्वर राणा ने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से की है। मुनब्बर राणा ने कहा कि वाल्मीकि एक लेखक थे। हिंदू धर्म में तो किसी को भी भगवान कह देते हैं। मालवीय ने कहा कि यह टिप्पणी हिंदु आस्था व दलितों का अपमान है।