भारत की पेस बैट्री ने जीता उस्मान ख्वाजा का दिल, कहा- वर्ल्ड में टीम इंडिया के पास है बेस्ट बॉलिंग लाइनअप

नई दिल्ली

भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण इस समय इंग्लैंड दौरे पर अपना कहर बरपा रही है। भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले दो मैच के बाद भारत के पास सीरीज में 1-0 की लीड है और दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाना है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस इंग्लैंड दौरे पर 40 में से अब तक 39 विकेट चटकाए हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों के इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी काफी एम्प्रेस हुए हैं। ख्वाजा का मानना है कि मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी लाइनअप दुनिया में सबसे बेस्ट है। उन्होंने साथ ही भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को अविश्वसनीय बताया है। ख्वाजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सबसे पहले यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ' मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी लाइनअप इस समय वर्ल्ड की सबसे बेस्ट गेंदबाजी लाइनअप है। हां, दुनिया में और भी शानदार गेंदबाज हैं, इस टीम की गेंदबाजी लाइनअप अविश्वसनीय है। जसप्रीत बुमराह अभी वर्ल्ड के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। अजीब एक्शन, शानदार बाउंसर, बेहतीरीन स्किल्स, धीमी गेंद। वह जीनियस हैं और अभी एक तरह की गेंदें करते हैं। ईशांत शर्मा एक स्किल्स गेंदबाज हैं। साथ ही वह शानदार लेंथ से भी गेंदबाजी करते हैं। वह काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और ऐसे में उनका अनुभव सबसे महत्वपूर्ण है।'  

 

उन्होंने मोहम्मद शमी की भी तारीफ करते हुए कहा, ' मेरा मानना है कि दुनिया में जिस गेंदबाज को सबसे कम आंका जाता है, वह मोहम्मद शमी है। जितना आप सोचते हैं, वह वास्तव में उससे ज्यादा तेज हैं। उनका स्किल्स हमेशा से शानदार रहता है। मुझे लगता है कि उनके बारे में बहुत कम ही लोग बात करते हैं। वह एक बेहतरीन गेंदबाजी लाइनअप का हिस्सा हैं।' ख्वाजा ने मोहम्मद सिराज को एक स्किलफुल गेंदबाज बताते हुए कहा, ' सिराज हमेशा अपनी लाइन और लेंथ के साथ चिपके रहते हैं। यही चीज बल्लेबाजों को परेशान में डालता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। मैं तो उन्हें पहली नजर में ही पहचान गया था कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं।'