ग्रामीण विकास मंत्रालय के केंद्रीय सचिव रोहित ने पंचायतों का दौरा किया

जम्मू
ग्रामीण विकास मंत्रालय में केंद्रीय सचिव रोहित कुमार ने शनिवार को कई पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास कायों का जायजा लिया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कायों का भी जायजा लिया। उनके साथ ग्रामीण विकास विभाग के डायरेक्टर किशोर सिंह चिब, अतिरिक्त सचिव और मनरेगा के प्रभारी प्राण सिंह सहित कई अधिकारी थे। केंद्रीय सचिव ने स्थानीय लोगों और लाभार्थियों से भी मुलाकात की और योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रिकार्ड के साथ विकास कार्य करने पर संतोष जताया। उन्होंने मनरेगा के लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों के अलावा महिलाओं तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने पंचायत स्तरर पर कैंप आयोजित कर लोगों को इस योजना के लाभ के बारे में जागरूक करने को कहा। इससे पवहले केंद्रीय सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें उन्हें बताया गया कि साल 2021-22 में अभी तक 56 लाख दिहाड़ियों के रोजगार सृजित किए गए हैं। इनमें 26 फीसद महिलाएं थी। इसके अलावा 700 दिव्यांगों को भी मनरेगा के तहत रोजगार दिया गया। बैठक में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में सोशल आडिट यूनिट स्थापित किया गया है। यह जनवरी 2021 से काम कर रहा है। इस यूनिट ने अभी तक 344 ग्राम सभा आयोजित की हैं। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर 15 बार सुनवाई हुई जिनमें 43 ब्लाक को कबर किया गया और 4400 मुद्दों पर चर्चा हुई।