बृजमोहन अग्रवाल के pso ने खुद को मारी गोली… कारण स्पष्ट नहीं … पुलिस जांच में जुटी…

कुलदीप / रायपुर

छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता रायपुर दक्षिण विधायक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ आरक्षक विशंभर राठौर ने शांतिनगर स्थित अपने निवास में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी कर ली, रायपुर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने की वजह  सामने नहीं आया है। पीएसओ ने अपने निवास न्यू शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।