आधारताल से हबीबगंज के बीच इंटरसिटी 20 से शुरू

भोपाल
रेल प्रशासन द्वारा निरस्त की गई तीन और गाड़ियों को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलाने का निर्णय लिया गया है। ्रपश्चिम मध्य रेल जोन द्वारा इन तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को 20 अगस्त से चलाया जाएगा। 02051 हबीबगंज से आधारताल प्रतिदिन स्पेशल और वापसी में 02052 आधारताल से हबीबगंज प्रतिदिन 20 अगस्त से चलेगी।

02365 भोपाल से सिंगरौली द्वि साप्ताहिक बुधवार, शनिवार स्पेशल 21 अगस्त से और वापसी में 02366 सिंगरौली से भोपाल द्वि साप्ताहिक मंगलवार, गुरुवार स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त से चलेगी। 02373 सिंगरौली से निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त से शुरू होगी। वापसी में 02374 निजामुद्दीन से हर सोमवार को रात 11 बजे सिंगरौली के लिए रवाना होगी।  

रक्षाबंधन में वेटिंग टिकट क्लियर करने भोपाल रेल मंडल ने स्पेशल यात्री ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। हबीबगंज से रीवा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाकर अतिरिक्त फेरों में चलाने के बाद अब भोपाल से दुर्ग व भिलाई वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में सप्ताह में तीन दिन स्लीपर कोच के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया कि 18 से 20 अगस्त तक अमरकंटक एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे लगेंगे।