नई दिल्ली
भारी बारिश की वजह से इस वक्त बिहार के कई जिले जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिसकी वजह से इंडियन रेलवे ने बिहार जाने वाली कई ट्रेनें आज से रद्द कर दी हैं और कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया है। इस वक्त भारतीय रेलवे ने जमालपुर से साहिबगंज रूट पर और भागलपुर और कहलगांव स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं को बंद कर दिया है। बाढ़ के कारण भारतीय रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण लैलाख मामलका स्टेशन के ब्रिज नंबर 144 तक नदियों का पानी पहुंच गया है इसलिए कई ट्रेनों को कैसिंल कर दिया गया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालात ठीक होते ही ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन मालदा-किऊल स्पेशल जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर स्पेशल साहिबगंज-जमालपुर स्पेशल जमालपुर-किऊल स्पेशल और बांका-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेनें रद्द













