ट्रक व पेट्रोल भरे टैंकर की टक्कर, टैंकर चालक की मौत

सतना
 NH-30 पर ट्रक व पेट्रोल भरे टैंकर में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टैंकर चालक की मौत। कई घायल। घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल। वैसे ये दुर्घटना और भी भायनक हो सकती थी पर दैवीय शक्ति ने बचा लिया। टैंकर में जो पेट्रोल भरा था उससे भयंकर आग भी लग सकती थी। वैसे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवें- 30, अमरपाटन थाना अंतर्गत अहिरगांव के पास एक पेट्रोल से भरा टैंकर, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भयानक रहा कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। दोनों ही वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि जिस ट्रक से टैंकर टकराया है। वह पेट्रोल टैंकर है। गनीमत रही की उसमें आग नही लगी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वही दुर्घटना के बाद भगदड़ मच गई। लोग डर के मारे जहां-तहां भागने लगे।