रायपुर। तिवारी किराया भंडार के संचालक देवनारायण तिवारी(बबला,देवकर वाले)अश्वनीनगर निवासी का रविवार मध्यरात्रि हद्यघात से निधन हो गया। बेहद सहज,सरल व मिलनसार स्वभाव के देवनारायण तिवारी बबला के निधन की खबर पाकर सभी स्तब्ध रह गए |
बबला,आयुर्वेद कालेज के पूर्व प्राचार्य डा.डी.के तिवारी,प्रकाश तिवारी,सत्यनारायण,सूर्यनारायण के भाई तथा विशेष तिवारी के पिता व विकास के चाचा थे। आज दोपहर महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। काफी बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।