बॉलीवुड के कई लव बर्ड्स पिछले कुछ सालों में शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं कुछ प्रेम कहानियां ऐसी हैं जिन्हें शादी के मंडप में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया और रणबीर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और कई बार दोनों के बीच की नजदीकियां भी साफ देखने को मिली है। रणबीर और आलिया को साथ देखकर फैंस अक्सर यही सवाल करते हैं कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। वहीं पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का मानना है कि रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं। बेलबॉटम अभिनेत्री इन दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए जब रणबीर आलिया का जिक्र हुआ तो लारा दत्ता ने कहा कि उन्हें लगता है दोनों इस साल शादी कर लेंगे। दरअसल लारा दत्ता ने कहा कि वो अपने आपको ओल्ड जेनरेशन का मानती हैं और उन्हें नहीं पता की नई पीढ़ी में कौन किसे डेट कर रहा है। उन्होंने कहा कि, मैं कुछ जोड़ियों के बारे में जानती हूं और कुछ के बारे में मुझे नहीं पता कि वो साथ हैं या नहीं'। ऐसे में जब रणबीर-आलिया के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है दोनों इस साल शादी कर लेंगे।
RECENT NEWS
IPL 2026 MI vs CSK: गायकवाड़-कार्तिक की फिफ्टी, सीएसके ने एमआई को 8 विकेट...
खेल, 2 मई 2026। IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग...
IPL 2026: आरसीबी के रायपुर मुकाबलों के टिकट कल से होंगे लाइव, रायपुर में...
रायपुर: IPL 2026 Raipur: आईपीएल में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) के रायपुर में होने वाले मुकाबलों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरसीबी...
छत्तीसगढ़: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, सीएम साय ने जताया...
रायपुर, 2 मई 2026। 3 soldiers martyred in IED blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुए एक आईईडी विस्फोट...
पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई...
नई दिल्ली, 2 मई 2026 । PM Mitra Mega Textile Park Telangana: तेलंगाना के वारंगल स्थित पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत के वस्त्र...
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रितेश देशमुख, कहा- मैं उन्हें प्यार से...
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। ritesh deshmukh : गीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी गायिकी...
















