फिल्म स्टूडेंट आॅफ द इयर से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले शेरशाह का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ट्रेलर रिलीज के बाद फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फैन्स इन दोनों को भी एक साथ पर्दे पर देखने को खासा उत्साहित हैं। फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, जिसके प्रमोशन में सिद्धार्थ मल्होत्रा जी जान से जुटे हैं। वे कई इवेंट्स पर फिल्म की हीरोइन कियारा अडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि उनके चाहने वालों को भी काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। सिद्धार्थ ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने सिद्धार्थ की पोस्ट पर क्यूटीज कमेंट किया है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसका हिंट दोनों अलग-अलग मौकों पर कई बार दे चुके हैं। हाल ही में कियारा के बर्थडे पर भी सिद्धार्थ मल्होत्रा स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। रियल लाइफ में दोनों की केमिस्ट्री तो शानदार है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर एक साथ दोनों क्या धमाल मचाते हैं।
RECENT NEWS
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने...
रायपुर, 09 अगस्त 2026: Deputy CM Sharma Met Neet Qaulifying: कबीरधाम जिले के नेउर गाँव की तीन प्रतिभाशाली बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया...
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में...
रायपुर, 09 अगस्त 2026: CM Sai and Ministers will Host Flag: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर...
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी
रायपुर, 09 अगस्त 2026: Successful surgery of uterine tumor: शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण...
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर, 08 अगस्त 2026: CM Sai at Sen Shakti Sammelan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।...
वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए...
रायपुर, 9 अगस्त 2026: Strict action against wildlife smugglers: वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन...















