भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सलमान खान के शो, बिग बॉस-15 में नजर आएंगी। शो जल्द ही आने वाला है जिसे टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे और हर बार की तरह सलमान खान वीकेंड पर शो में नजर आएंगे। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है जिसमें भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम शामिल है। कौन कौन है लिस्ट में? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी से 6 हफ्ते पहले ओटीटी पर लॉन्च हो रहे बिग बॉस के नए सीजन में इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम शामिल हैं। अक्षरा सिंह के अलावा इस लिस्ट में फिल्म ह्यये दिल आशिकानाह्ण के एक्टर करण नाथ नजर आ सकते हैं। सिंगर नेहा भसीन शो में हैं और उनका एक प्रोमो भी आ चुका है। इसके अलावा शो में टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल, अनुषा दांडेकर, उर्फ जावेद, मनस्वी वशिष्ठ, जीशान मालिक दिख सकते हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी की शीर्ष की अभिनेत्री हैं। अभिनेता पवन सिंह से अफेयर और फिर ब्रेकअप के बाद हुए विवाद को लेकर वो खूब चर्चा में रहीं थीं। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा गाती भी हैं और उनके गाने काफी लोकप्रिय होते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं और ऐसे में वो शो का हिस्सा बनती हैं तो शो को काफी फायदा होगा। उनके आने से शो में ग्लैमर और बढ़ जाएगा।
RECENT NEWS
छत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित
बिलासपुर; 6 अगस्त । chhattisgarh ki geeta : छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से आज एक और बड़ी खुशखबरी आई है। बिलासपुर के खेलो...
इंदौर में पुलिस जवानों ने CPR देकर बचाई युवक की जान
इंदौर, 6 अगस्त । indore mein police jawanon : इंदौर में चलती बाइक से गिर कर बेहोश हुआ छात्र, पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाई ।...
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का आरोप, मिनी यूनिट्स की प्रमुख सेवाओं में कटौती...
भोपाल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। bhopal gas trasdi : 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के साथ काम करने वाले चार संगठनों ने गुरुवार...
कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपए की ‘गोबरधन’ योजना को मंजूरी दी, किसानों के सशक्तिकरण...
नई दिल्ली, 6 अगस्त । cabinet : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली राष्ट्रीय...
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, अगले छह महीनों में देशभर...
छत्रपति संभाजीनगर; 6 अगस्त (आईएएनएस)। cockeroch janta parti : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन के...
















