बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। उनकी लाइफ किसी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल भरा वक्त देखा है। यही वजह है कि उनके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। जिसे दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिखाया। सभी जानते हैं कि संजय दत्त साल 1993 में मुबंई ब्लास्ट केस की वजह से जेल जा चुके हैं। जेल में लंबी सजा काटने के बाद उन्होंने रिएलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और जेल की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। इसके अलावा, संजय दत्त ने अपने नशे की आदत के बारे में भी बताया था। संजय दत्त को ड्रग्स की बहुत बुरी लत पड़ गई थी। लंबे वक्त तक वह इस लत की चपेट में रहे थे। उन्होंने बताया था कि ऐसा कोई ड्रग्स नहीं था, जिसका उन्होंने सेवन नहीं किया हो। मच्छर मेरा खून पीते थे और मर जाते थे। शायद मेरे खून में ओवरडोज की वजह से ऐसा होता था। शो में संजय कहते हैं, 'मैं लेटे-लेटे देखता था कि मच्छर मेरे पास आया। मैं उसे देखता था। वो मुझे काटता और मेरा खून पीते ही नीचे गिर गया। पंख हिलाता था। लेकिन उड़ नहीं पाता था और उल्टा होकर मर जाता था। मुझे कई बार हंसी भी आती थी कि मच्छर सोचता होगा कि खून पियूंगा और खून पीते ही मर जाता। संजय दत्त की इस बात को सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे। इसके बाद संजय कहते हैं कि जो नशा काम में और परिवार के साथ है वो कहीं भी नहीं है। मैं सभी यंग लोगों से कहना चाहता हूं कि नशे से दूर रहें। साथ ही, संजय दत्त वीडियो में कहते हैं, सबसे पहले तो उम्मीद करना ही बंद कर दो। मैंने ये जेल में सीखा है कि आई होप मेरा बेल हो जाए, आई होप कुछ अच्छा हो जाए। लेकिन फिर मुझे जेल में किसी ने कहा कि उम्मीद करना बंद कर दो। जिस दिन ये कर दोगे उस दिन से अच्छा होगा।
RECENT NEWS
संघर्ष से कक्षाओं तक: कैसे आस्था गुरुकुल दंतेवाड़ा में जीवन का पुनर्निर्माण कर रहा...
दंतेवाड़ा: 23 सितम्बर: Aastha Gurukul Dantewada: एक ऐसा क्षेत्र जो दशकों की हिंसा और विघटन से गुज़रा है, जवांगा का एजुकेशन सिटी में एक...
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए...
रायपुर, 23 सितम्बर: Atari Botanical Garden ka hoga Punarvikas: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
उप मुख्यमंत्री ने किया निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ
रायपुर, 23 सितंबर: Nihshulk Vishal Divyang Upkaran Vitran Shivir: जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर 22 सितंबर । chhattisgarh grah nirman mandal : नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं बैठक में आवास,...
केंद्रीय टास्क फोर्स और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा, कैबिनेट सचिव ने राज्यों के...
रायपुर 22 सितंबर । kendriya task force : केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति को लेकर उच्च स्तरीय...














