टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। नागिन एक्ट्रेस अपनी फोटोज से फैंस को बेकरार करती रहती है। अब एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उनकी तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तसवीरें शेयर की हैं। इस डीप नेक आउटफिट में निया का अंदाज आपके होश उड़ा देगा। बालों को उन्होंने सेमी कर्ल लुक दिया है। निया का आई मेकअप बेहद जबरदस्त है और ये फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एक्ट्रेस मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही है। नागिन एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, सेल्फी लेना हमेशा आत्म-जुनून नहीं होता है। या यह है। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपकी तस्वीर दिन भर देख सकता हूं। एक यूजर ने लिखा, उफ। एक यूजर ने लिखा, क्या अदा है। कई यूजर्स इसपर फायर इमोजी बना रहे है। इस स्टाइलिश आउटफिट में निया शर्मा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस शाहरुख खान के गाने ‘चक दे’ पर डांस करती दिखी थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मैं टोक्यो में भारतीय एथलीट्स के लिए चीयर कर रही हूं #उङ्मेीडल्लकल्ल्िरं चैलेंज से आप भी जुड़ें। निया शर्मा अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। अपने अलग और यूनिक ड्रेस को लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती है, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। निया का कुछ दिन पहले ही ‘अंखिया दा घर’ गाना रिलीज हुआ था।
RECENT NEWS
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
रायपुर, 4 नवंबर: High Level Meeting under Vikas Sheel: छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण (फिल्म शूटिंग) को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के बहुमुखी विकास को...
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
रायपुर, 04 नवंबर: Van Vibhag ko Pratham Puraskar: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में वन एवं...
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
रायपुर, 04 नवंबर: Mahtari Vandan Yojana ki 33vi kist: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा...
आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बनेगी SOP, मंत्री नेताम ने...
रायपुर, 4 नवंबर: Big Action by Bal Adhikar Sanrakshan Aayog: छत्तीसगढ़ के आश्रम-छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और...
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का...
रायपुर, 4 नवम्बर: CM Sai Inaugrated 4 Mobile Medical Unit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में...












