हिमाचल प्रदेश की सांगला घाटी में हुई लैंडस्लाइड में 9 टूरिस्ट्स की मौत हो गई। मृतकों से एक कंगना रनौत की फैन थीं। कंगना ने हादसे की शिकार अपनी फैन डॉक्टर दीपा शर्मा को याद करके श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीरों के साथ मेसेज लिखा है। साथ ही लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने न आएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर की रहने वाली दीपा अपनी पहली सोलो ट्रिप पर गई थीं। निधन के कुछ वक्त पहले तक वह ट्विटर पर ऐक्टिव थीं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को लैंडस्लाइड में 9 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हैं। मृतकों में एक कंगना रनौत की फैन थीं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी मौत से जुड़ा पोस्ट किया है। साथ ही बताया है कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन थी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, वह बहुत बड़ी फैन थी, उन्होंने मुझे फूल, प्यारे खत, तोहफे और मिठाइयां भेजी थीं। वह मेरे मनाली वाले घर भी आ चुकी हैं… ओह!!! किसी बड़े झटके जैसा लग रहा है, यह दुखद होने से भी बढ़कर है।
RECENT NEWS
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों...
रायपुर, 20 अप्रैल 2026: Krishi Mantri Netam did Mitti Beej Pooja: कृषि विकास एवं किसान कल्याण कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज अक्ती तिहार...
राजस्थान की रिफाइनरी में आग के चलते स्थगित हुआ पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026। Fire in Rajasthan refinery: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन...
सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026। CBI Arrested 2 Reliance Communications Officers: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल डी. अंबानी के नियंत्रण वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस...
भारत-कोरिया के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के एकीकरण पर समझौता, लोकल क्यूआर कोड से...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026। Big Agreement between India and Korea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया...
श्री अग्रोहा पैलेस’ : 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में...
रायपुर, 20 अप्रैल 2026: Shri Agroha Palace Innaugrated: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में प्रस्तावित ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का विधिवत भूमिपूजन...















