Corporation Boards Second List : निगम मंडल आयोग में नियुक्ति आदेश जारी, अग्नि चंद्राकर, जितेन्द्र मुदलियार,ज्ञानेश शर्मा,पंकज शर्मा, सुनील सन्नी अग्रवाल बने अध्यक्ष.

रायपुर. 

Corporation Boards Second List : छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुप्रतीक्षित निगम मंडल ,आयोग में नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है। करीब एक वर्ष के इंतजार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस के 91 नेताओं के नाम हैं। इसमें अध्यक्ष के 10 पद भी हैं।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आठ विधायकों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य की कुर्सी मिली |

जारी सूची के मुताबिक विभिन्न निगम-मंडलों में नियुक्ति इस प्रकार हैं
  • छ.ग. अनुसूचित जनजाति आयोग : अध्यक्ष-भानुप्रताप सिंह पूर्व विधायक सुरजपुर, सदस्य -गणेश ध्रुव बलौदाबाजार, अमृत टोप्पो सरगुजा, व श्रीमती अर्चना पोर्ते गोरेला-पेंण्ड्रा-मरवारी।
  • खादी एवं ग्रामोद बोर्ड : सदस्य- किशन खण्डेलवाल राजनांदगांव, हेमंत देवांगन दुर्ग, कौशल चंद्राकर दुर्ग,जगदीश मेहर रायगढ़।
  • बीज विकास निगम: अध्यक्ष-अग्नि चंद्राकर पूर्व विधायक महासमुंद, सदस्य- जालम सिंह पटेल बेमेतरा,दिलीप पाण्डे रायगढ़, शंकर बघेल दुर्ग।
  • शाकंभरी बोर्ड : अध्यक्ष-रामकुमार पटेल जांजगीर-चांपा, सदस्य-दुखुवा पटेल दुर्ग, हरी पटेल कवर्धा, अनुराग पटेल कोण्डागांव व पवन पटेल दुर्ग।
  • गौ सेवा आयोग : उपाध्यक्ष-मन्नालाल यादव राजनांदगांव। सदस्य-अटल यादव सरगुजा, शेखर त्रिपाठी जशपुर, नरेन्द्र यादव कांकेर, पुरुषोत्तम साहू रायगढ़, प्रशांत मिश्रा कोरबा।
  • वित्त आयोग : अध्यक्ष-सर्जियस मिंज जशपुर।
  • युवा आयोग: अध्यक्ष-जितेन्द्र मुदलियार राजनांदगांव, सदस्य- उत्तम वासुदेव गोरेला-पेंड्रा मरवाही, अजय सिंह बीजापुर।
  • राज्य महिला आयोग : सदस्य-नीता विश्वकर्मा सरगुजा, शशिकांता राठौर जांजगीर-चांपा अर्चना उपाध्याय कोरबा, तुलसी साहू दुर्ग व अनिता रावटे।
  • श्रम कल्याण मंडल : सदस्य- शारिक रईस खान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक रायपुर, नरेश देवांगन कोरबा, अम्बालिका मुंगेली साहू मुंगेली, सुशांतो रॉय सुकमा, नवीन सिंह कोरबा, झुमुक साहू दुर्ग, मनोज ठाकुर अधिवक्ता रायपुर।
  • छ.ग. राज्य गृह निर्माण मण्डल : सदस्य- संगीता सिन्हा विधायक बालोद, अनिता शर्मा विधायक रायपुर, अजय साहू रायपुर, विनोद तिवारी रायपुर।
  • रायपुर विकास प्राधिकरण : उपाध्यक्ष- सूर्यमणि मिश्रा रायपुर, शिव सिंह ठाकुर रायपुर, सदस्य- राजेन्द्र पप्पू बंजारे रायपुर, ममता रॉय रायपुर, हिरेन्द्र देवांगन रायपुर, अरूण भद्रा रायपुर, मुकेश साहू रायपुर।
  • योग आयोग : अध्यक्ष- ज्ञानेश शर्मा रायपुर। सदस्य- रवि बक्श कोरबा, रविन्द्र सिंह बिलासपुर, गणेश योगी कवर्धा व राजेश नारा सुकमा।
  • तेलघानी बोर्ड : अध्यक्ष- संदीप साहू रायपुर,
  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण :- उपाध्यक्ष – चक्रधर सिंदार विधायक रायगढ़ व मोहित केरकेट्टा विधायक कोरबा। सदस्य- आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा, अनुप नाग विधायक कांकेर, ममता चन्द्राकर विधायक कवर्धा व विनय भगत, विधायक जशपुर।
  • भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल:- अध्यक्ष- सुनील सन्नी अग्रवाल रायपुर। सदस्य-श्याम जायसवाल मुंगेली, अनिल सिंह सरगुजा, मंजू सिंह जांजगीर-चांपा, बलराम मौर्य बस्तर, दुर्गेश जायसवाल जांजगीर-चांपा।
  • कृषक कल्याम परिषद:- उपाध्यक्ष- महेंद्र चंद्राकर महासमुंद।  सदस्य- बसंत टाटी बीजापुर, नागेंद्र नेगी रायगढ़, संजय गुप्ता सूरजपुर, भगवान पटेल कवर्धा, जानकीराम सेठिया बस्तर, नंदकुमार पटेल रायपुर, डेरहाराम साहू रायपुर, खम्मन पटेल कोरबा, जगदीश दीपक दुर्ग, शरद यादव रायगढ़, श्रवण यादव रायपुर, शशि गौर धमतरी, चुन्नीलाल वर्मा बेमेतरा।
  • कृषि उपज मंडी दुर्ग: अध्यक्ष-अश्विनी साहू।
  • जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष
  • (1) रायपुर जिला- पंकज शर्मा
  •  (2) बिलासपुर जिला-प्रमोद नायक।
  • (3) राजनांदगांव जिला– नवाज खान,
  •  (4) दुर्ग जिला- जवाहर वर्मा।
  • छग अंत्यव्यवसायी वित्त विकास निगम : सदस्य- विजय बघेल (बेमेतरा), वेदराम मनहरे (रायपुर)।
  • दुग्ध संघ : अध्यक्ष-विपीन साहू (धमतरी)।
  • छ.ग. बाल अधिकार संरक्षण आयोग : अध्यक्ष-तेजकुंवर नेताम, पूर्व विधायक (राजनांदगांव)।

किसे क्या मिला देखिए सूची-

FB IMG 1626381050736FB IMG 1626381081005

FB IMG 1626381058024IMG 20210715 WA0143

FB IMG 1626381075032IMG 20210715 WA0142