डेडली वायरस कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक बॉलीवुड और टीवी के किसी स्टार्स को अपनी चपेट में ले लिया है। एक दिन पहले ही कैटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी। वहीं अब कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। निकिता ने अपनी रिपोर्ट आने के बाद खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। केवल निकिता ही नहीं बल्कि हाल में दिल्ली में रहने वाली उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। निकिता इस समय अपनी आने वाली डांस मूवी 'रॉकेट गैंग' की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उनके साथ आदित्य सील लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी दौरान वह कोरोना से संक्रमित हुई हैं। इस बारे में बात करते हुए निकिता ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन एक्टिंग आपको धैर्य सिखा देती है। हम 2019 से फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं जो कोरोना के कारण हमें टालनी पड़ी थी। पिछले साल दिसंबर में हमने शूटिंग शुरू की लेकिन डायरेक्टर बॉस्को मार्टिस कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस साल शुरू की तो आदित्य सील और मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं। मुझे 10 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटीन होने और आराम करने की सलाह दी गई है। बेटी निकिता से बात करने बाद उनकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने कहा-'मेरी मां को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। हालांकि यह कोविड के कारण नहीं हुआ है। मैं जल्द ही उनसे मिलने के लिए दिल्ली जाने वाली थी मगर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैं ऐसा नहीं कर सकी। उम्मीद है कि सभी लोगों को वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। काम की बात करें तो निकिता ने सीरियल 'एक दूजे के वास्ते' से करियर की शुरूआत की थी। इस सीरियल के बाद वह फिल्म फिल्म 'कबीर सिंह'में नजर आईं थी। इसमें उन्होंने जिया शर्मा का किरदार निभाया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो निकिता जल्दी ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आने वाली हैं।
RECENT NEWS
3 अगस्त का पंचांग: सावन के पहले सोमवार पर करें भगवान शिव व मां...
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। 3 august ka panchang : हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश...
कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की...
रायपुर, 01 अगस्त 2026: Deputy CM talks to family of terror victims: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक...
कुलगाम में आतंकी हमला, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या, प्राप्त जानकारी अनुसार वे...
नई दिल्लीः Terrorist attack in Kulgam: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल
रायपुर, 1 अगस्त 2026: Raja Daksha Prajapati Jayanti at Bilaspur: उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित राजा...
नवोदित युवा कवि चित्रेश चंदेल के कविता संग्रह “बिट्स ऑफ इमोशन्स” का विमोचन
रायपुर : दिनांक 27 जुलाई 2026। Book Launch Bits of Emotions: कविताएं विचारों के संप्रेषण का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कविताओं के माध्यम से हम...















