डेडली वायरस कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक बॉलीवुड और टीवी के किसी स्टार्स को अपनी चपेट में ले लिया है। एक दिन पहले ही कैटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी। वहीं अब कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। निकिता ने अपनी रिपोर्ट आने के बाद खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। केवल निकिता ही नहीं बल्कि हाल में दिल्ली में रहने वाली उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। निकिता इस समय अपनी आने वाली डांस मूवी 'रॉकेट गैंग' की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उनके साथ आदित्य सील लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी दौरान वह कोरोना से संक्रमित हुई हैं। इस बारे में बात करते हुए निकिता ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन एक्टिंग आपको धैर्य सिखा देती है। हम 2019 से फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं जो कोरोना के कारण हमें टालनी पड़ी थी। पिछले साल दिसंबर में हमने शूटिंग शुरू की लेकिन डायरेक्टर बॉस्को मार्टिस कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस साल शुरू की तो आदित्य सील और मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं। मुझे 10 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटीन होने और आराम करने की सलाह दी गई है। बेटी निकिता से बात करने बाद उनकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने कहा-'मेरी मां को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। हालांकि यह कोविड के कारण नहीं हुआ है। मैं जल्द ही उनसे मिलने के लिए दिल्ली जाने वाली थी मगर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैं ऐसा नहीं कर सकी। उम्मीद है कि सभी लोगों को वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। काम की बात करें तो निकिता ने सीरियल 'एक दूजे के वास्ते' से करियर की शुरूआत की थी। इस सीरियल के बाद वह फिल्म फिल्म 'कबीर सिंह'में नजर आईं थी। इसमें उन्होंने जिया शर्मा का किरदार निभाया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो निकिता जल्दी ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आने वाली हैं।
RECENT NEWS
डॉ. मीनू पांडेय को ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान
नई दिल्ली; 24 अक्टूबर । Dr meenu pandey : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मीनू पांडेय, निदेशक, द्रोणा कॉलेज एवं...
टेक संगम सम्मेलन से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ को मिलेगी नई दिशा; CM योगी...
लखनऊ 24 अक्टूबर । TechSangam sammelan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित टेक संगम (TechSangam) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन के उद्घाटन कार्यक्रम में...
स्मृति ईरानी का 25 अक्टूबर को पहला रायपुर दौरा: सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के...
रायपुर 24 अक्टूबर । smriti irani : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंच...
दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है – दीपक बैज
रायपुर; 24; अक्टूबर । dussehra sampann : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पर बस्तर दशहरा की पवित्र और...
चार मेडिकल स्टोर्स पर रिकॉर्ड में अनियमितताएँ पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस
रायपुर; 24 अक्टूबर, हिन्द मित्र । char medical stores : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की संयुक्त टीम...
















