टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस चौंक गए थे। अब नुसरत की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। नुसरत की इस तस्वीर से उनकी प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म होती है। नुसरत के वायरल हो रही तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी भी नजर आ रही हैं। हालांकि नुसरत ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने इस बारे में अभी तक कोई बात नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो नुसरत के पति निखिल का कहना है कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है और दोनों 6 महीने से साथ नहीं है। निखिल ने कहा है कि ये बच्चा उनका नहीं है। साथ ही ये भी बताया है कि उनके और नुसरत के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। आपको बता दें नुसरत जहां और निखिल जैन साल 2019 में 19 जून को शादी के बंधन में बंध थे। ये शादी हिंदू और इस्लाम दोनों रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने कोलकाता नें वेडिंग रिसेप्शन भी दिया था। नुसरत और निखिल की शादी सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। शादी के बाद नुसरत को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। अब निखिल और नुसरत के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो नुसरत बीजेपी कैंडिडेट यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार साथ में नजर आते हैं लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक इस खबर पर रिएक्ट नहीं किया है। नुसरत के साथ शादी में चल रही दिक्कतों पर निखिल जैन ने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि विवाह बहुत ही पवित्र बंधन इसे कोई भी खराब नहीं कर सकता है। मैं अपने परिवार की बहुत इज्जत करता हूं। मुझे जब जो सही लगता है मैं वहीं करता हूं।
RECENT NEWS
राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नबीन; छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा समेत 9 उम्मीदवारों के...
रायपुर; 4 मार्च । Rajya Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में...
इजराइल-ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी? सरकार ने क्या...
नई दिल्ली। Does Petrol Disel Price Increase in India: पश्चिम एशिया में इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरी दुनिया...
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत सरकार ने भारतीयों के लिए बनाया कंट्रोल रूम,...
नई दिल्ली: Helpline Numbers for Indians who Stucked at Middle East: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पश्चिम एशिया और खाड़ी...
मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों...
रायपुर: CM Sai Celebrated Holi with Officers at House: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और...
90 साल की चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
रायपुर; 4 मार्च । 90 year old Chaka Bai : 90 वर्षीय चाका बाई की चेहरे से झलकती मुस्कराहट बता रही है कि उनके जीवन में खुशियां...














