बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी जल्दी ही ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वो रुद्रा नाम की इस हाईली एंटीसीपेटेड वेब सीरिज में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरिज डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होनी है। ये एक जबरदस्त साइकोलोजिकल क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। जो ब्रिटिश वेब सीरीज लूथर की हिंदी रीमेक है। अजय देवगन की इस वेब सीरीज को फरारी की सवारी और वेंटिलेटर फेम राजेश मापुसकर डायरेक्ट करेंगे। ये वेब सीरीज समीर नायर अपने प्रोडक्शन बैनर एपलॉस एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर बनाने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद ट्रैक पर लौटती मायानगरी के साथ ही अजय देवगन ने इस वेब सीरीज की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर अजय देवगन फिल्म के लिए इसी महीने यानि 21 जून से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस वेब सीरीज में अजय देवगन के अपोजिट साउथ फिल्म अदाकारा राशी खन्ना नजर आने वाली है। इसके साथ ही ये राशी खन्ना की दूसरी वेब सीरीज होगी। इससे पहले वो द फैमिली मैन 2 निर्देशक राज एंड डीके की अगली वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस वेब सीरीज में राशी खन्ना के अपोजिट लीड स्टार शाहिद कपूर हैं। इसके अलावा इस वेब शो में तमिल स्टार विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। जिसकी वजह से वेब शो को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट अभी से ही सांतवे आसमान पर है। इस वेब शो की शूटिंग का एक शिड्यूल पूरा भी हो चुका है। इस बीच अजय देवगन इस वेब शो के अलावा अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म मेडे को लेकर भी बिजी हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग जून महीने में ही पूरा करने की कोशिश में है। जिसके बाद फिल्म स्टार इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड को भी शुरू करेंगे। इन फिल्मों के अलावा अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म आरआरआर पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जिसकी नई रिलीज डेट का ऐलान होना अभी बाकी है। तो उनकी फिल्म मैदान भी सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज का मुंह ताक रही है।
RECENT NEWS
शिवराज सिंह चौहान की पहल पर हरियाली अमावस्या पर 31 राज्यों में लगाए गए...
नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026। Shivraj Singh Chauhan ki Pahal: हरियाली अमावस्या के अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...
अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा-छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार
नई दिल्ली: 12 अगस्त 2026 । Amit Shah ne Loksabha Adhyaksh ko Likha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीट पेपर लीक पर छात्र...
राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की...
रायपुर, 12 अगस्त 2026: Rashtrapati Bhavan Mein Gunjegi Mandar ki Thap: 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित...
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत...
रायपुर, 12 अगस्त 2026: Chhattisgarh ke Pehle Parv Hareli: छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा माने जाने वाले प्रथम...
पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ शिबू सोरेन के कटआउट के साथ मुंह पर पट्टियां बांध...
रांची, 11 अगस्त 2026: Ranchi Lathi Charge ke Khilaf Maun Juloos: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव...
















