पर्ल वी पुरी वाले केस को लेकर हाल ही टीवी की बहुओं निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच खूब तू-तू,मैं-मैं हुई थी। इस दौरान निया और देवोलीना ने एक-दूसरे पर पर्सनल अटैक भी किए। हालांकि अब निया शर्मा ने देवोलीना से माफी मांग ली है। निया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट में देवोलीना से माफी मांगी है। वहीं देवो ने भी अपनी गलती का एहसास किया और उनसे माफी मांगी है। निया शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-मेरी मां, भाई और रवि ने मुझे बड़े प्यार से समझाया कि मैं सही नहीं थी। वो तीनों मेरे करीबी हैं और गलत नहीं हो सकते, इसलिए देवोलीना मुझे माफ कर दो। हो सकता है कि पर्सनल होने के चक्कर में मैंने लाइन क्रॉस कर दी हो। उम्मीद है कि तुम इस वाकये को भूल जाओगी। देवोलीना ने निया की माफी का जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-'निया कोई बात नहीं। मुझे भी माफ कर देना अगर मैंने तुम्हें दुख पहुंचाया हो तो। हालांकि मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था। अपनी मां, भाई और रवि को मेरा सम्मान देना। सुरक्षित रहना और अपना सबका ख्याल रखना। बता दें कि ‘नागिन 3’ स्टार पर्ल वी पुरी को हाल ही एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पर्ल वी पुरी के सपॉर्ट में उतर आए और वहीं कुछ लोगों ने रेप पीड़िता को लेकर ही भद्दे कॉमेंट करने शुरू कर दिए थे। कुछ सेलेब्स ने रेप पीड़िता की पहचान भी उजागर कर दी थी। इसी मुद्दे पर देवोलीना भड़क गईं और उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। देवोलीना ने उन स्टार्स को भी लपेटे में लिया, जिन्होंने रेप पीड़िता की पहचान उजागर की। देवोलीना ने कहा अगर पर्ल वी पुरी को सपॉर्ट करना है, बाहर निकालना है तो पुलिस स्टेशन जाओ, कैंडल मार्च करो, भूख हड़ताल करो। इस ट्वीट पर निया शर्मा ने देवोलीना पर अटैक किया और फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
RECENT NEWS
बस्तर में पीएम मोदी का बड़ा बयान- कई राजनीतिक दलों और संगठनों में दिमागी...
नई दिल्लीः 08 नवंबर: Bastar me PM Modi ka bada Bayan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से...
दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी...
रायपुर, 08 नवम्बर: Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano Sang Bati Khusi: पावली के पावन पर्व पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
रायपुर, 7 नवम्बर: CM Sai extended Diwali greetings: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद
नई दिल्लीः 07 नवंबर: Ashwini Vaishnav ka Rail station par yatriyo se samvad: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए...
आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
नई दिल्लीः 07 नवंबर: Advani Ji ek Shatabdi ki Oor: आज 8 नवंबर को श्री लालकृष्ण आडवाणी जी अपने जीवन के सौवें वर्ष में...
















