‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी के मेकर्स एक महीने से ज्यादा समय से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, शूटिंग को फिर से शुरू करने पर अब भी कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण मेकर्स ने मुंबई में बने ‘टाइगर 3’ के सेट को तोड़ दिया है। कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण मुंबई में ‘टाइगर 3’ समेत कई फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि शूटिंग कब शुरू होगी इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। भले ही सरकार जून के मध्य तक उन्हें हरी झंडी दे दे, लेकिन स्टूडियो आगे के रास्ते को लेकर सतर्क हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘टाइगर 3’ में लगभग 300 लोगों का एक बड़ा क्रू काम कर रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि टीम के काम शुरू करने से पहले सभी का वैक्सीनेशन हो जाए। उनके अनुसार, शूटिंग शुरू होने से पहले सेट्स को बनाए रखना उन्हें बहुत महंगा पड़ रहा था। उन्होंने महसूस किया कि जब भी वे काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार होंगे, तो सेट को फिर से बनवा लेंगे। इससे उनको ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। सूत्र ने आगे बताया कि यूरोप ने उन यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है, जिनका कंप्लीट वैक्सीनेशन हो चुका है। फिल्म के मेकर्स अब उन देशों का अध्ययन कर रहे हैं, जहां पर ‘टाइगर 3’ की शूटिंग की जा सकती है। मेकर्स अगस्त के बाद शूटिंग के लिए इन देशों का रुख कर सकते हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ ने मार्च में मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हालांकि, कटरीना के कोरोना से संक्रमित होने के बाद शूटिंग रोक दी गई थी। इसके बाद कोरोनावायरस के मामलों को बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया, जिसके कारण फिल्म की शूटिंग अब तक रुकी हुई है। वहीं चक्रवात तूफान ताऊ ते ने भी मुंबई में बने फिल्म के सेट को भारी नुकसान पहुंचाया था। अब 15 जून तक जनता कर्फ्यू बढ़ाए जाने के कारण मेकर्स की नजर इस पर टिकी हुई है कि वे वास्तव में शूटिंग फिर से कब शुरू कर पाएंगे। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। इमरान फिल्म में पाकिस्तानी करक एजेंट ‘आतिश’ के रोल में दिखेंगे, जो सलमान के किरदार टाइगर के खिलाफ खड़ा होगा। बताया जा रहा है कि यह रोल इमरान के द्वारा अब तक निभाई कई सभी निगेटिव भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होगा। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
RECENT NEWS
संघर्ष से कक्षाओं तक: कैसे आस्था गुरुकुल दंतेवाड़ा में जीवन का पुनर्निर्माण कर रहा...
दंतेवाड़ा: 23 सितम्बर: Aastha Gurukul Dantewada: एक ऐसा क्षेत्र जो दशकों की हिंसा और विघटन से गुज़रा है, जवांगा का एजुकेशन सिटी में एक...
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए...
रायपुर, 23 सितम्बर: Atari Botanical Garden ka hoga Punarvikas: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
उप मुख्यमंत्री ने किया निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ
रायपुर, 23 सितंबर: Nihshulk Vishal Divyang Upkaran Vitran Shivir: जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर 22 सितंबर । chhattisgarh grah nirman mandal : नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं बैठक में आवास,...
केंद्रीय टास्क फोर्स और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा, कैबिनेट सचिव ने राज्यों के...
रायपुर 22 सितंबर । kendriya task force : केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति को लेकर उच्च स्तरीय...















