मन की बात में बोले पीएम मोदी: नशामुक्ति अभियान को मिल रही समाज की भागीदारी

पीएम मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Man Ki Baat 140th Epiosode
Man Ki Baat 140th Epiosode
नई दिल्ली: 29 नवंबर: Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती नशामुक्ति की पहल, युवाओं की भूमिका, डिजिटल सेवाओं, भारतीय कला-संस्कृति, खेल उपलब्धियों और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए .

भारतीय युवाओं की प्रतिभा की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही

Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में नशामुक्ति के प्रयासों में समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है और नशामुक्त युवा अभियान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नशाखोरी उनकी आकांक्षाओं के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक ऐसे युवक से बातचीत की, जिसने दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए नशे की लत को हराया। युवक ने बताया कि शुरुआत में नशा आनंददायक लग सकता है, लेकिन इसके दुष्परिणाम व्यक्ति के साथ उसके पूरे परिवार को भुगतने पड़ते हैं।
Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी कहानियां नशे की लत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने परिवार और राष्ट्र के भविष्य के लिए युवा पीढ़ी को नशामुक्त रखने को जरूरी बताया।

सरकारी कर्मचारियों के लिए 7 हजार से अधिक पाठ्यक्रम

Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने डिजिटल प्लेटफॉर्म आईगॉट कर्मयोगी का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारी नई चीजें सीखने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में सात हजार से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

कर्मचारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर भारतीय सांकेतिक भाषा तक के पाठ्यक्रम पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘नागरिक देवो भव’ मिशन कर्मयोगी का मूल मंत्र है और कर्मचारियों में सीखने की यह प्रवृत्ति विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संचार साथी से रुकी 5 हजार करोड़ रुपये की संभावित धोखाधड़ी

Man Ki Baat 140th Epiosode: डिजिटल प्लेटफॉर्म संचार साथी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से अधिक विजिट हो चुके हैं और इसका ऐप लगभग तीन करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के संभावित नुकसान को रोकने में मदद मिली है। यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है।

उन्होंने पुणे के हिमांशु सिंह का उदाहरण दिया, जिन्होंने संचार साथी पर 300 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों की शिकायत की। इसके परिणामस्वरूप पिछले एक वर्ष में लगभग 18 हजार मोबाइल कनेक्शन रद्द किए गए।

Man Ki Baat 140th Epiosode: इसी तरह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के विवेक अलहारी ने 900 से अधिक फर्जी नंबरों की जानकारी साझा की, जिसके आधार पर लगभग 17 हजार मोबाइल कनेक्शन काटे गए।

Man Ki Baat 140th Epiosode: बिहार संग्रहालय को विश्व में नौवां स्थान

प्रधानमंत्री ने बिहार संग्रहालय की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि इसे विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की सूची में नौवां स्थान मिला है। एशिया में यह पहले स्थान पर रहा और इसने पेरिस के लूव्र तथा न्यूयॉर्क के मेट संग्रहालय को भी पीछे छोड़ दिया।

गुजरात के वड़नगर स्थित अनंत अनादि वड़नगर पुरातात्विक संग्रहालय का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यहां पांच हजार से अधिक प्राचीन कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

Man Ki Baat 140th Epiosode: पुरातात्विक खुदाई के दौरान अलग-अलग ऐतिहासिक काल की अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं प्राप्त हुई हैं।

वेनिस आर्ट बिएनाले में भारतीय कला की धूम

Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कला के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इटली में आयोजित प्रतिष्ठित वेनिस आर्ट बिएनाले में भारतीय पवेलियन को देखने लगभग साढ़े चार लाख लोग पहुंचे।

वैश्विक दर्शकों ने भारतीय पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ चुना। उन्होंने कहा कि भारतीय कलाकारों ने साबित किया है कि पारंपरिक कलाओं को नए अंदाज में प्रस्तुत कर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि कला, वास्तुकला और डिजाइन का उत्सव इंडिया बिएनाले अगले महीने के पहले सप्ताह से दिल्ली में शुरू होगा।

Man Ki Baat 140th Epiosode: यह आयोजन 108 दिनों तक चलेगा, जिसमें देश के ऐतिहासिक स्मारक, संग्रहालय और कला दीर्घाएं शामिल होंगी। उन्होंने लोगों से परिवार और बच्चों के साथ इस आयोजन में भाग लेने की अपील की।

भारतीय गुड़ और चॉकलेट की बढ़ रही वैश्विक पहचान

Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के इरोड का जैविक ताड़ का गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। वहीं, पिछले वर्ष चॉकलेट और कोको आधारित उत्पादों के निर्यात में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

गुजरात के कच्छ क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अमूल स्थानीय ऊंट पालकों से प्राप्त दूध का उपयोग चॉकलेट-केसर फ्लेवर वाले दूध और राजभोग आइसक्रीम के उत्पादन में कर रहा है।

Man Ki Baat 140th Epiosode: सरहद डेयरी में ऊंटनी के दूध का दैनिक संग्रहण 1,300 लीटर से बढ़कर 5,500 लीटर हो गया है। उन्होंने सूरत की श्मिटन चॉकलेट का भी उल्लेख किया, जो भारतीय फाइन चॉकलेट ब्रांड के रूप में वैश्विक पहचान बना रही है।

संडे ऑन साइकिल के 100 संस्करण पूरे

Man Ki Baat 140th Epiosode: फिट इंडिया अभियान के तहत शुरू की गई ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल के 100 संस्करण पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में शुरुआत के बाद से हर रविवार इसका आयोजन हुआ है। अब तक 30 हजार से अधिक स्थानों पर 37 लाख से ज्यादा लोग इसमें भाग ले चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2032 की यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप पुणे में आयोजित होगी। खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम की दसवीं एसएएफएफ चैंपियनशिप जीत, लक्ष्य सेन के जर्मनी और जापान में सुपर 500 खिताब तथा कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि को रेखांकित किया। पीवी सिंधु की हिलो ओपन में जीत का भी जिक्र किया।

Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने बताया कि आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना के छह शहरों में किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

मोटापा रोकने के लिए तेल का उपयोग 10 प्रतिशत घटाने की सलाह

Man Ki Baat 140th Epiosode: स्वास्थ्य के विषय पर प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने भोजन में तेल का इस्तेमाल 10 प्रतिशत कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोटापा देश के सामने बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए लोगों को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए।

कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की सेवा पहल की सराहना

Man Ki Baat 140th Epiosode: प्रधानमंत्री ने कनाडा के साई धाम फूड बैंक की सराहना करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। ग्रेटर टोरंटो और हैमिल्टन क्षेत्रों में इस पहल के माध्यम से हर महीने लगभग 60 हजार लोगों की मदद की जाती है। इसमें बुजुर्गों और दिव्यांगजनों तक भी भोजन पहुंचाया जाता है।

उन्होंने कनाडा के रेड एफएम से जुड़े कुलविंदर संघेरा के प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने सामुदायिक रेडियो को लोगों को जोड़ने और समाजसेवा का माध्यम बनाया है।

शोभा सिंह और बीएन राउ को किया याद

Man Ki Baat 140th Epiosode: कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सिख गुरुओं के प्रसिद्ध चित्र बनाने वाले कलाकार शोभा सिंह को उनकी 125वीं जयंती पर याद किया। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीएन राउ के योगदान को भी स्मरण किया।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि हर महीने ‘मन की बात’ के लिए देशभर से मिलने वाले संदेशों के माध्यम से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी मिलती है।

Man Ki Baat 140th Epiosode: उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रयासों और समाज की सकारात्मक पहल के कारण ही देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।