रायपुर, 03 नवम्बर: Siddhababa Level Crossing Gate: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा – हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे सिद्धबाबा समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/13–15) अप लाइन में अतिआवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।
Siddhababa Level Crossing Gate: रेल मंडल ने कहा असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
रेल मंडल ने कहा उक्त समपार फाटक दिनांक 04.11.2026 (बुधवार) सुबह 09:00 बजे से दिनांक 06.11.2026 (शुक्रवार) 18:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
रायपुर रेल मंडल आमजन एवं वाहन चालकों से अनुरोध करता है कि उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Siddhababa Level Crossing Gate: रेलवे प्रशासन को इस आवश्यक कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।
Read More : गुड टच-बैड टच एवं मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के प्रति बच्चों को किया जागरूक
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















